बिंदकी: जहानाबाद क्षेत्र में भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने चार अलग-अलग मार्गों का लोकार्पण किया, बोले- हो रहा विकास
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को दिन में 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने चार अलग-अलग मार्गों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अंतोदय के संकल्प के साथ हर गांव और गली को मुख्य धारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। कहा कि क्षेत्र का विकास हो रहा है।