पातेपुर: पातेपुर में नील बकरियों के आतंक से किसान बेहाल, तैयार गेहूं की फसल को रौंद कर रहे बर्बाद
पातेपुर में नीलबकरी के आतंक से किसान परेशान हो रहे है। संकड़ों की संख्या में नील बकरी किसानों के तैयार गेहूं की फसल को रौंद कर बर्बाद कर रहे है। वहीं मक्के तथा सब्जी की फसल को भी बर्बाद कर रहे है। रविवार की दोपहर 12 बजे किसानों ने बताया कि हर साल सरकार नीलबकरी का आखेट कराने का आदेश जारी करती थी। लेकिन इस साल किसानों के फसल पर डाका डालने के लिए छोड़ दिया है।