राठ: बिलरख गांव में जबरन मजदूरी का विरोध करने पर दबंग ने युवक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने दी तहरीर
Rath, Hamirpur | May 10, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव में बेगार (मजदूरी) का विरोध करना एक मजदूर व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दबंग व्यक्ति ने बेगार मजदूरी का विरोध करने वाले मजदूर व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।बताया कि घटना के बाद उसने आज रविवार को राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।