मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में गर्मी में खुला स्कूल, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी, प्रिंसिपल की बदसलूकी का वीडियो वायरल
मुरैना शहर में कलेक्टर के आदेश के बावजूद संजय कॉलोनी चौराहे के पास स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल आज खुला मिला। भीषण गर्मी में छोटे बच्चों की कक्षाएं चलती पाई गईं। सूचना पर पहुंचे मीडियाकर्मियों से प्रिंसिपल ने बदसलूकी की और मोबाइल छीनने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं, अब कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।