मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमएमसीएच में माँ और अजन्मे बच्चे की मौत पर हंगामा, भाजपा नेताओं ने कार्रवाई के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में कथित चिकित्सीय लापरवाही से प्रसूता महिला एवं उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने मंगलवार दोपहर 2 बजे तक अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए अधीक्षक डा. अजय कुमार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।