*बनरही में डीएम ने खेत में उतरकर कराया क्रॉप कटिंग प्रयोग, धान की उपज का किया आकलन*
बलिया। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बनरही में शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने धान की फसल की क्रॉप कटिंग का प्रयोग कराया। इस दौरान उन्होंने आराजी संख्या 322 में किसान श्री सुरेंद्रनाथ यादव के खेत में निर्धारित क्षेत्रफल की धान की फसल कटवाकर उसकी उपज का आकलन किया।
क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में लगी धान की फसल की कटाई कर उसका वजन किया गया। वजन करने पर कुल उपज 18.690 किलोग्राम प्राप्त हुई। इस आधार पर खेत में धान की उपज सामान्य पाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026