झुंझुनू: वार्ड नंबर-46 निवासी एक युवक को रोहित गोदारा गैंगस्टर के नाम से मिली धमकी, मांगी गई ₹1 करोड़ की फिरौती
झुंझुनू कोतवाल पवन कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया की झुंझुनू के वार्ड नंबर 46 के रहने वाले प्रवीण स्वामी ने शनिवार सुबह 10:00 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसको 29 अक्टूबर को व्हाट्सएप पर दोपहर 1:21 पर रोहित गोदारा गैंगस्टर के नाम से एक युवक ने जिसने अपने आप को वीरेंद्र चरण बताया धमकी दी और एक करोड रुपए की फिरौती की मांग की है ।