बीसलपुर: रामलीला मैदान के पास रखें साइकिल के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग पीड़ित ने बीसलपुर कोतवाली में दी तहरीर
बीसलपुर नगर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी लालाराम नगर के रामलीला मैदान के पास साइकिल का खोखा रखकर अपना जीवन यापन करते हैं। बीती रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खोखे में आग लगा दी। जिसमें रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित में रविवार को बीसलपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी।