बिंदकी: बिंदकी बाईपास में चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी, शबरी, पेचकस, बाइक आदि बरामद
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप बाईपास में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात को गोसाई मंदिर के चबूतरे में बैठकर चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों प्रशांत निवासी भदवा थाना मलवा, आशीष निवासी रावतपुर थाना मलवा, बृजेश निवासी रावतपुर थाना मलवा तथा सत्यम निवासी सहिली थाना मलवा को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें शुक्रवार को दिन में 2 बजे न्यायालय भेज दिया गया।