चूरू: चूरू में गवर्नमेंट गोयनका स्कूल के पीछे गाजसर रोड पर लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू में गर्वमेंट गोयनका स्कूल के पीछे गाजसर रोड पर मंगलवार दोपहर को बीहड़ में आग लग गई। आग ने सूखे पेड़-पौधों और कचरे को जलाकर राख कर दिया। आग किसानों के खेतों की तरफ बढ़ने लगी, जिससे किसान चिंतित हो गए। नगर परिषद की चार दमकलें मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकलों को भी नियंत्रण में करने में कठिनाई हुई।