रोहनिया के जगतपुर में पानी से भरी बाल्टी में गिरकर 10 माह की मासूम बच्ची की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
Sadar, Varanasi | Aug 23, 2024 रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में शुक्रवार को सुबह 9 बजे घर के आंगन में खेलते समय पानी भरी बाल्टी में डूबने से आराध्या नामक 10 माह की अबोध बच्ची की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान आरती देवी के पति विजय कुमार के छोटे भाई रिंकू कुमार की 10 माह की अबोध मासूम बच्ची आराध्या खेलते खेलते घर के आंगन में पानी से भरी बाल्टी में सर के बल गिर गई