वाराणसी में मिले फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, बंगाल पुलिस के डर से वाराणसी में थे मौजूद; लखनऊ पुलिस ने ढूंढ निकाला
Sadar, Varanasi | Aug 23, 2024 द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल नाम से बनाई फिल्म के बाद चर्चा में आये लखनऊ के रहने वाले फिल्म डायरेक्टर 15 अगस्त से लापता था। डायरेक्टर सनोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट गोमतीनगर विस्तार पुलिस स्टेशन पर उनकी पत्नी ध्रुति मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्हें वाराणसी के अस्सी घाट पर स्पॉट किया गया था जिसके बाद उन्हें ढूंढकर उनकी पत्नी के हवाले कर दिया गया।