नामकुम: रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास अज्ञात अपराधियों ने चाकू की नोंक पर होमगार्ड जवान से की लूटपाट
Namkum, Ranchi | May 25, 2026 रेलवे कॉलोनी टीओपी के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे अज्ञात अपराधियों ने चाकू की नोंक पर होमगार्ड जवान से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की स्कूटी चाकू की नोंक पर लुट कर फरार हो गए। भागने के दौरान अपराधियों ने होमगार्ड जवान की वर्दी और टोपी रास्ते में फेंक दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची