नामकुम: तेतरी टोली के हंसराज वाधवा स्कूल में घुसे असामाजिक तत्वों ने छात्रों से की मारपीट
Namkum, Ranchi | Apr 2, 2026 तेतरी टोली स्थित हंसराज वाधवा स्कूल में असामाजिक तत्व घुस गए और छात्रों से मारपीट की। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार तेतरी टोली स्थित हंसराज वाधवा स्कूल में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब हाथ में कुल्हाड़ी लेकर असामाजिक तत्व स्कूल परिसर में घुसकर छात्रों से मारपीट करने लगें। पूरी घटना स्कूल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।