दमोह: इंदौर की तर्ज पर दमोह में बुलेट के चालान, 7 वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न हटाए
Damoh, Damoh | Jun 1, 2026 दमोह में यातायात पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बुलेट मोटरसाइकिलों के मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान 7 वाहनों से अवैध साइलेंसर हटाकर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न आमजन के लिए परेशानी का कारण बनते हैं।