मुरैना नगर: पूर्व पार्षद के बेटे की फायरिंग का 24 घंटे में खुलासा, कोतवाली पुलिस ने लालौर फाटक से आरोपी को दबोचा, अवैध कट्टा बरामद
मुरैना में हत्या के प्रयास के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में पूर्व पार्षद के बेटे लक्की जाटव क़ो आज गिरफ्तार किया।आरोपी ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर युवक को घायल किया था।पुलिस ने लालौर फाटक से आरोपी को पकड़ा और 315 बोर का देसी कट्टा व दो खाली खोखे जब्त किए।आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून संदेश गया।!