जगदलपुर: दंतेश्वरी मंदिर के सामने परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप
बुधवार रात 8:00 बजे धनतेरस दंतेश्वरी मंदिर के सामने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए।उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सनातन की रक्षा के लिए आताताइयों का फरसे से संहार किया था। सांसद ने कहा कि वह भगवान परशुराम से रक्षा की प्रार्थना करते हैँ।