बहराइच: गिरधरपुर गांव के पास बुजुर्ग का शव नहर में उतराता मिला, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के शिवदास बख्तावार गांव निवासी बुजुर्ग बरसाती लाल का शव गांव से दो किलोमीटर दूर नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव स्थित सरजू नदी से लगी नहर में उतराता मिला। मछली पकडऩे वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे रामनरेश ने पुलिस को बताया कि नहर में शव मिला था। पुलिस की जाच जारी है