बहराइच: दरगाह रोड स्थित मदरसा अलमरकजुल इस्लाम दारुल फिक्र सहित मदरसों में हज यात्रा 2025 के लिए स्थापित किए गए 8 ई-सुविधा केंद्र
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि शासन द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनपद में हाई 2025 का प्रचार प्रसार किया जाने के उद्देश्य से ई सुविधा केंद्र/हज फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित कराई जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्री स्थापित ई-सुविधा केन्द्रो से हज आवेदन अपलोड कर सकते हैं।