बहराइच: कटी चौराहे के पास साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर,हादसे में युवक हुआ घायल
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कटी चौराहे के पास साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि राज कुमार साइकिल से जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया है।