बहराइच: जीआईसी सहित जनपद मे आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 9216 परीक्षार्थियों में से 6624 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जीआईसी सहित 11 परीक्षा केन्द्रो पर 9216 परीक्षार्थियों की अपेक्षा 6624 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 2592 परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे। शनिवार को दो पालियों में होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर डीएम व एसपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।