लोहरदगा: कार्यपालक दण्डाधिकारी को धनबाद जिले में स्थानांतरण होने पर आज शनिवार को डीसी ऑफिस में दी गई विदाई
10 फरवरी को डीसी ऑफिस में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि विभिन्न पदों पर रहते हुए इन्होंने बेहतर कार्य किया। कार्य के दबाव में आए बिना बेहतर कार्य करते रहे। काफी मिलनसार हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। भरोसा है कि बेहतर कार्य आगे की सेवा में भी जारी रखेंगे। उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा काल में यह नियमित प्रक्रिया है।