सिरसा: शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने एक युवक को 6 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन सहित किया काबू
Sirsa, Sirsa | Aug 24, 2024 एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम 85 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।