सिरसा: संजय कॉलोनी में दुकान से करीब 80 हजार रुपये की चोरी करने के मामले में एक आरोपी सिरसा क्षेत्र से काबू
Sirsa, Sirsa | Aug 24, 2024 शहर थाना पुलिस ने बीती 13 अगस्त की रात को संजय कॉलोनी स्थित एक दुकान से करीब 80 हजार रुपए की नकदी चोरी की घटना को सुलझाते हुए आज शनिवार को आरोपी को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है। जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी राजबाला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर 50 हजार की चोरीशुदा नकदी बरामद कर ली गई है।