शिवपुरी नगर: ईद की खुशियां खूनी संघर्ष में बदलीं: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल
शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित तलैया मोहल्ले में ईद के त्यौहार पर गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों से हुए इस विवाद में दोनों तरफ के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।