गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने रविवार की सुबह 9 बजे इमरजेंसी सेवा को भी बाधित कर दिया। जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।