भवानीपुर: भवानीपुर पुलिस की कार्रवाई में दो वारंटी और एक शराबी किया गया गिरफ्तार
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों वारंटियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया।