कोटकासिम: श्री कृष्ण गौशाला बूढ़ीबावल की मासिक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, व्यवस्था सुधार और दैनिक प्रबंधन पर हुई चर्चा
श्री कृष्ण गौशाला बूढ़ीबावल की मासिक कार्यकारिणी की बैठक रविवार दोपहर 1 बजे गौशाला परिसर में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता गौशाला अध्यक्ष राजू जैलदार ने की बैठक में गौशाला के सर्वांगीण विकास व्यवस्था सुधार और दैनिक प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यकारी अध्यक्ष सरजीत यादव ने बताया कि गौशाला परिसर की साफ-सफाई रख रखाव और देखभाल पर जोर दिया गया।