सीतापुर: कमलापुर थाने में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे SP पीड़ित परिवार से की मुलाकात
कमलापुर में कमलापुर थाने में तैनात कांस्टेबल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने के बाद शव को पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया था। जानकारी के अनुसार मृतक कांस्टेबल सुल्तानपुर जनपद का निवासी था।जिसके चलते परिवार भी पोस्टमार्टम हाउस सीतापुर पहुंचा था। मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की है।