Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

नालों पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और देव गौरव वसीम के साथ माल रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों और जल निकासी मार्गों पर हुए अतिक्रमण को लेकर सख्त रुख अपनाया गया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिन होटल या भवन स्वामियों ने नालों पर कब्जा कर रखा है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर पालिका स्वयं कार्रवाई करेगी। साथ ही पूरे मसूरी क्षेत्र का सर्वे कर यह चिन्हित किया जाएगा कि किन-किन स्थानों पर नाले और जल निकासी मार्ग बाधित किए गए हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि चाहे निजी मकान हों या होटल, नालों को अतिक्रमण मुक्त कराना उनकी प्राथमिकता है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि यह निरीक्षण केवल घोषणा तक सीमित रहता है या नगर पालिका वास्तव में सख्त कार्यवाही करेंगी!

Dehradun, Dehradun | Jun 4, 2026