रॉबर्ट्सगंज: पगिया रोड और केकराही अस्पताल बना नशेड़ियों का अड्डा, सुबह से देर रात तक खुली रहती सरकारी शराब की दुकानें
करमा थाना क्षेत्र के पगिया तिराहे पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान शासन द्वारा निर्धारित समय के विपरीत सुबह 10 बजे के पहले से लेकर देर रात तक खुली रहती है।जिससे शराबियों को लगातार शराब निर्धारित समय के बाद भी बेची जा रही है,वीडियो भी वायरल हो रहा है । नशेड़ी चखने की दुकान पर बैठ बिना डर के शराब पीकर नशे में गाली गलौज करते हैं जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं।