एक पेड़ मां के नाम' महाअभियान में नोडल अधिकारी व डीएम ने किया पौधरोपण
अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए फलदार पौधे, जनपद को हरा-भरा बनाने का किया आह्वान
देवरिया
"एक पेड़ मां के नाम" वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत शासन द्वारा जनपद के लिए नामित नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार प्रथम तथा जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बैतालपुर विकासखंड अंतर्गत सिरजम ग्राम ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अंत्योदय कार्डधारकों एवं समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए। अंत्योदय कार्डधारकों एवं समूह की महिलाओं को फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए, ताकि भविष्य में उन्हें पौष्टिक फल प्राप्त हो सकें।
जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी ने अमृत सरोवर, प्राथमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक "एक पेड़ मां के नाम" लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, संरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण के लिए सभी लोग आगे आकर वृक्ष लगाएं और जनपद को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।
आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासी, अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जन बढ़-चढ़कर सहभागी बने और वृक्षारोपण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी द्वारा फलदार एवं रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण की आयोजन की अवसर पर अपर जिला अधिकारी प्रेम नारायण सिंह, डीसी मनरेगा आलोक पांडेय साहित बीएससी सहित अन्य अधिकारी ग्रामवासी प्रबुद्ध जान आज उपस्थित रहे।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने गौरी बाजार विकासखंड के पाननकुंडा एवं ग्राम पंचायत इंदुपुर में विकसित भारत जी रामजी योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर के तट पर भी वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने स्काउट-गाइड एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Jul 12, 2026