जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 की शुरुआत सख्त प्रशासनिक व्यवस्था के बीच हुई। परीक्षा शुरू होते ही लेट से पहुंचने वाले कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला। शहर के एमपी हाई स्कूल परीक्षा सेंटर पर कुछ छात्राएं देर से पहुंची।इस दौरान गेट पर सुरक्षा गार्ड ने छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया। मौके पर अधिकारी भी मौजूद रहे।