गोरखपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा ड्यूटी में बड़ी लापरवाही, SSP ने महिला आरक्षी के खिलाफ जांच के दिए आदेश, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
विश्वविद्यालय में चल रही पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक महिला आरक्षी को चेकिंग ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाया गया,जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार,परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के तहत महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए महिला आरक्षियों की तैनाती की गई थी।