जगदलपुर: बस्तर अब शांति और विकास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी: राज्यपाल रेमन डेका की अधिकारियों के साथ बैठक
जगदलपुर, 04 मई 2026/ छतीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़ बन चुका है, ऐसे में यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते बस्तर की इस सकारात्मक छवि को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध और अभिनव प्रयास जरूरी हैं।