कोल: पैराई के निकट मंदिर जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Koil, Aligarh | Apr 1, 2026 पैराई के निकट मंदिर जाते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। 62 वर्षीय राकेश सिंह किसान थे और खेती-बाड़ी किया करते थे। राकेश प्रतिदिन सुबह उठने के बाद मंदिर पर दर्शन करने के लिए और जल चढ़ाने जाते थे। रोजाना की तरह वह बुधवार सुबह घर से स्नान करने के बाद मंदिर पर जल चढ़ाने जा रहे थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गए।