भीलवाड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस पर रन फॉर एनवायरनमेंट से गूंजा भीलवाड़ा, लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से गुरुवार सुबह स्मृति वन से हरणी महादेव नर्सरी तक "रन फॉर एनवायरनमेंट" का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित इस दौड़ को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी दीपक धनेटवाल एवं उप वन संरक्षक मरिय शाइन ए. ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।