गोरखपुर में सोमवार सुबह से सिटी बस सेवा पूरी तरह प्रभावित हो गई। खबर है कि मानक से कम वेतन, समय पर सैलरी न मिलने और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर सभी कंडक्टरों ने महेसरा चार्जिंग प्वाइंट पर बसें खड़ी कर हड़ताल शुरू कर दी। बस सेवा बंद होने से स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और अस्पताल जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंडक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
[Gorakhpur, Khabar, News]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #gorakhpurnews
Gorakhpur, Gorakhpur | Aug 3, 2026