बेतिया के इनरवा–सकरौल मुख्य पथ पर हादसा, तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, हालत गंभीर । इनरवा से सकरौल जाने वाली मुख्य सड़क पर इनरवा एसएसबी कैंप के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और चालक सड़क पर जोरदार तरीके से गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।