निवाई: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मरम्मत के चलते मंगलवार को सुबह 7:30 से 10:30 तक विद्युत सप्लाई बंद
Niwai, Tonk | Apr 20, 2026 JVVNL निवाई अधिशासी अभियंता नंदकिशोर खींची के निर्देशानुसार सहायक अभियंता कैसी माली के सुपरविजन में विद्युत विभाग की कनिष्ठ अभियंता लकी गोठवाल धनराज यादव के द्वारा नगर पालिका शहरी क्षेत्र में मरम्मत कार्यों को लेकर मंगलवार की सुबह प्रातः 7:30 से 10:30 तक विद्युत आपूर्ति निम्न जगह बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता धनराज यादव ने सोमवार पर 3:00 बजे प्रेस रोड जारी किया।