सहावर: थाना अमापुर में पुलिस कर्मी मोंटी गौतम को स्थानांतरण पर दी गई विदाई
अमांपुर कस्बा के कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मी के स्थान्तरण पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमांपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल मोंटी गौतम का अलीगढ़ स्थान्तरण होने पर उन्हें फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई,पूरा मामला आज सोमवार समय करीब 11 बजे का है।