अमानगंज: नगर परिषद अमानगंज ने मुख्य स्थानों पर मुफ्त प्याऊ का किया शुभारंभ
Amanganj, Panna | Apr 11, 2026 अमानगंज- गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद अमानगंज अध्यक्ष श्री मति सारिका शारदा खटीक और भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, मुकेश राजू चौबे, श्रीमती राधा चौधरी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता के द्वारा शनिवार की दोपहर 3:00 नगर के प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया