शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने 298 वाहनों के काटे चालान
Shamli, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने कुल 298 वाहनों के चालान किए। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।