दतिया नगर: भाजपा पार्षद की हत्या के बाद दतिया में चक्का जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर की मांग
दतिया में भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को अंतिम संस्कार के बाद बड़ी संख्या में समर्थक सेवढ़ा चुंगी पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं होती।