बदायूं: वनगढ़ गांव में बंटवारे के तय रुपए न देने पर तीन लोगों ने दो महिलाओं को फरसा व ईट मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 8, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के वनगढ़ गांव में बंटवारे के तय रूपये न देने पर तीन लोगों ने वंदना पत्नी राहुल और शिवानी पत्नी अतुल के फरसा और ईट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल वंदना और शिवानी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।