बिजनौर: बिजनौर में भीषण गर्मी के कारण सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे
Bijnor, Bijnor | Jun 30, 2026 बिजनौर में भीषण गर्मी के कारण डीएम के आदेश के बाद विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है। भीषण गर्मी के कारण जिले के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय किया गया है। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे डीएम के आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त बोर्डो के विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं।