बिजनौर: मंडावर पुलिस ने दुकान से पैसे चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Bijnor, Bijnor | Apr 20, 2026 बिजनौर में रविवार को मंडावर कस्बे के मोहल्ला फराशटोली से दुकान से पैसे चोरी करने वाले एक चोर को मंडावर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अफसर ने शमशीद की दुकान से 6 हजार रूपये चोरी कर लिए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम 5:00 बजे अफसर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से चोरी किए गए पैसे भी बरामद किए हैं