अरवल: मलहीपट्टी सोननदी घाट पर मिला अज्ञात शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | May 30, 2025 मल्हीपट्टी सोन नदी घाट पर अज्ञात व्यक्ति का सोन नदी में डूबने से मौत हो गई है।ग्रामीणों के द्वारा सूचना के बाद पुलिस ने सूचना का संधारण किया और सोन नदी घाट से शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। ग्रामीणों का कहना ह मृतक आसपास इलाके में हमेशा देखा जाता था। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है।