अरवल: अरवल में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को लेकर प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई
Arwal, Arwal | May 30, 2025 अरवल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भारत स्काउट और गाइड जिला संगठन द्वारा मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने की। उन्होंने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। बैठक में सभी प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण को सफल बनाने का संकल्प लिया।