अरवल: अरवल में रेलवे कनेक्टिविटी सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर जन आंदोलन दूसरे दिन भी जारी
Arwal, Arwal | May 30, 2025 अरवल जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में दूसरा दिन भी जन आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि अरवल को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाए, हमीद नगर पुनपुन बराज और कदवन जलाशय परियोजना शुरू की जाए, टारमा सेंटर की स्थापना हो।